फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : The doctors left the OPD in the district hospital and went to the meeting, the patients went astray

कानपुर देहात : जिला अस्पताल में ओपीडी छोड़कर बैठक में गए डॉक्टर, भटके मरीज

Thu, 09 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : The doctors left the OPD in the district hospital and went to the meeting, the patients went astray
ओपीडी में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के साथ ही आला अधिकारी भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। जहां शासन की ओर से मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं देने के निर्देश हैं, वहीं जिला मुख्यालय में ही अधिकारी आदेशों की न फरमानी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी से बुधवार को एक बजे से चिकित्सक चले गए। ऐसा सीएमएस की ओर से चिकित्सकों की बुलाई गई बैठक के कारण हुआ। ओपीडी में चिकित्सकों के नहीं मिलने से मरीज इलाज के लिए भटकते और इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू होती। वहीं, अधिकांश चिकित्सक नौ बजे से ही अपने कमरों में पहुंचते हैं। यह ओपीडी दोपहर दो बजे तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीएमएस की ओर से बुलाई गई बैठक के चलते फिजीशियन और ऑर्थो के डॉक्टर को छोड़कर डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. अमर चंद्रा, डॉ. आर मिर्जा, डॉ. आरके चौबे, डॉ. अशोक कुमार एक बजे ही ओपीडी से नदारद नजर आए।
चिकित्सकों को जाता देख अस्पताल में मौजूद मरीजों ने पूछताछ शुरू की। इस पर डॉक्टरों ने बताया कि सीएमएस ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, अब उपचार के लिए गुरुवार को आना।
इसके बाद भी काफी मरीज देर तक चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। दो बजे तक डॉक्टर नहीं आए तो मरीज मायूस होकर वापस लौट गए। ओपीडी में कुल 575 लोगों ने उपचार के लिए पंजीकरण काउंटर पर पर्चे बनवाए थे।

ओपीडी में चिकित्सकों के नहीं मिलने से मरीजों को कुछ असुविधा हुई होगी। बैठक करने का समय दोपहर एक बजे का होता है। इसके बाद बैठक नहीं हो पाती। इस पर ध्यान दिया जाएगा। - डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed