{"_id":"62cf287a0f7e134f5430e4fa","slug":"kanpur-dehat-the-condition-of-the-old-woman-deteriorated-due-to-the-treatment-of-quacks-death-during-treatment-in-chc-akbarpur-news-knp7074115126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी वृद्धा की हालत, सीएचसी में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी वृद्धा की हालत, सीएचसी में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। हाफिजपुर गांव निवासी वृद्धा की झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां उनकी मौत हो गई।
हाफिजपुर निवासी रामशंकर कुशवाहा की पत्नी रामदुलारी (60) को रविवार रात से उल्टी व दस्त की समस्या हुई। इस पर परिजन सीमावर्ती जनपद औरैया के लहरापुर में एक झोलाछाप के पास उन्हें ले गए। वहां रामदुलारी को भर्ती कर मंगलवार तक इलाज किया गया।
हालत और बिगड़ने पर परिजन मंगलवार की दोपहर में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने उपचार शुरू किया, इस दौरान रामदुलारी की मौत हो गई। रामदुलारी की मौत से बेटा घनश्याम, मुलायम व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ईएमओ डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने बताया कि महिला डिहाइड्रेशन से पीड़ित थी। समुचित इलाज न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो गई।