फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Teenager washed away in Noon river in front of father, dead body found one km away

Kanpur Dehat : पिता के सामने नोन नदी में बह गया किशोर, एक किमी दूर मिला शव

Mon, 26 Sep 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Teenager washed away in Noon river in front of father, dead body found one km away
मृतक प्रांजुल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर के भरतपुर पियासी गांव में पिता के साथ लोडर की धुलाई करने गया इकलौता बेटा पैर फिसलने से नोन नदी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी नदी में छलांग ल
विज्ञापन

गा दी। काफी मशक्कत के बाद भी वह बेटे को बचा नहीं सका। बाद में ग्रामीणों की मदद से घटना स्थल से एक किमी दूर किशोर का शव खोजा जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

भरतपुर पियासी गांव निवासी नीरज शुक्ला का इकलौता बेटा प्रांजुल (15) गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार की सुबह नीरज बेटे प्रांजुल के साथ अपने लोडर की धुलाई करने गांव के पास से निकली नोन नदी पर पियासी व तरगांव के बीच बने पुल के पास गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के पास लोडर खड़ा कर नीरज जमीन पर लेट कर नीचे के हिस्से में सफाई करने लगे। वहीं, प्रांजुल लोडर के ऊपर के हिस्से की धुलाई कर रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया।
यह देख नीरज ने भी बेटे की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी खोज के बाद भी प्रांजुल नहीं मिला, तो नीरज किसी तरह बाहर निकले और उधर से गुजर रहे राहगीरों से गांव में खबर भिजवाई।
इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर पियासी गांव के पास प्रांजुल मिला। ग्रामीण और पुलिस उसे फौरन सीएचसी गजनेर ले गई, जहां डॉ. पुष्पेंद्र ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन काफी देर तक प्रांजुल का पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़े रहे। बाद में कानूनगो हरिशंकर शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया। साथ ही फोन से तहसीलदार से बात कराई। तब परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed