फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Teacher's bag full of one lakh rupees crossed from inside the bank

Kanpur News: बैंक के अंदर से शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा बैग किया पार

Thu, 18 May 2023 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Teacher's bag full of one lakh rupees crossed from inside the bank
झींझक। मंगलपुर थानाक्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में फार्म भरते समय शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा बैग किसी ने पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


झींझक नगर के विकास नगर मोहल्ला निवासी सत्येंद्र कुमार तिवारी संविलियन विद्यालय कृपालपुर में सहायक अध्यापक है। उनका खाता पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक और स्टेट बैंक में है। कार खरीदने के लिए उन्होंने बड़ौदा ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये निकाले और उन्हें बैग में रख लिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह बाइक से स्टेट बैंक शाखा पहुंचे और वहां रुपये जमा करने के लिए फाॅर्म भरने लगे। इस दौरान रुपयों वाला बैग बगल की सीट पर रख दिया। मौका पाकर अंगौछे से चेहरा ढके युवक ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बाहर दो बाइकों के साथ खड़े तीन साथियों के साथ भाग निकला। बैग गायब देख सत्येंद्र ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक इकबाल अहमद आरिफ ने बताया कि बैग उठाते सीसीटीवी में एक युवक दिख रहा है।


उसने चेहरा अंगौछा से ढक रखा है। वह बैग लेकर बाहर की तरफ गया है। निरीक्षक मंगलपुर एसएन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed