{"_id":"62508c8edb06fb409b139238","slug":"kanpur-dehat-swat-team-raised-the-chairman-s-representative-in-the-case-of-farmer-s-suicide-akbarpur-news-knp690141134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : किसान के आत्महत्या करने के मामले में स्वाट टीम ने चेयरमैन प्रतिनिधि को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : किसान के आत्महत्या करने के मामले में स्वाट टीम ने चेयरमैन प्रतिनिधि को उठाया
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद में किसान के आत्महत्या करने के मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि को स्वाट टीम ने हिरासत में लिया है। उस पर किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज है। हालांकि इस मामले में नगर पंचायत के चेयरमैन, ईओ समेत पांच आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
तीन अप्रैल को किसान इंद्रपाल भदौरिया ने बाग के पास जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। किसान के बेटे अंकुर ने चेयरमैन राजरानी, ईओ संजय कुमार, लिपिक अमित कुमार, सपा नेता अकील अहमद पट्टा, बेेटे चेयरमैन प्रतिनिधि मुईन खान, व चतुर्थ श्रेणी कर्मी आनंद खरे पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार को स्वाट टीम ने चेयरमैन प्रतिनिधि के करीबी को उठाकर पूछताछ की थी। इसके बाद रात में पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि मुईन खान को कानपुर में दबोच लिया है। बाद में उसके करीबी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
किसान ने नगर पंचायत प्रशासन व एक सपा नेता पर जबरन अवैध खनन कराकर बाग को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
चेयरमैन प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के बाद अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की उम्मीद पीड़ितों को दिखने लगी है। सपा नेता की भूमिका से कस्बे के लोगों में नाराजगी है। सभासदों ने खुलेआम आरोप लगाया है सदन में बिना किसी चर्चा के तालाब सुंदरीकरण का काम मनमाने ढंग से शुरू करा दिया गया।
वहीं खनन के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। सीओ आशापाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।