{"_id":"6486276c0212d32e0f09bd54","slug":"kanpur-dehat-students-dead-body-found-between-the-tracks-at-tilauchi-railway-station-relatives-in-tears-kanpur-news-c-12-1-280985-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तिलौची रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच मिला छात्र का शव, बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तिलौची रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच मिला छात्र का शव, बिलख पड़े परिजन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। तिलौची रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह पुखरायां निवासी एक छात्र का शव पटरियों पर पड़ा मिला। छात्र कानपुर नगर में रहकर पढ़ाई करता था।
उसने शनिवार को घर आने की जानकारी परिजनों को दी थी। इससे उसके ट्रेन से गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तिलौची रेलवे स्टेशन की पटरियों पर रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख यात्रियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के अनुसार पुलिस ने घरवालों से संपर्क किया।
इस पर पुखरायां कस्बे के राम स्वरूप नगर निवासी रंजीत यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान बेटे अमित कुमार के रूप में की। रंजीत ने पुलिस को बताया कि अमित कानपुर में रहकर कोचिंग करता था।
विज्ञापन
शनिवार की शाम उसने घर आने की बात परिजनों को बताई थी, लेकिन वह रात तक घर नहीं पहुंचा। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो सकती है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गयी है। पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।