फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat strick

धरना समाप्त न करने पर अब तक 93 लेखपाल निलंबित

Sun, 22 Dec 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat strick
ईको पार्क में नारेबाजी करते धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। निषेधाज्ञा और रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी के बावजूद शनिवार को लेखपालों का धरना जारी रहा। इस पर प्रशासन ने 15 और लेखपालों को निलंबित कर दिया है। अब तक 93 लेखपाल निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना दे रहे लेखपालों पर पानी की बौछार छोड़कर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद शनिवार को बड़ी संख्या में लेखपाल माती ईको पार्क पहुंच गए। उन्होंने धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अफसर मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

धरना खत्म न करने पर अकबरपुर तहसील के पांच, सिकंदरा के तीन व भोगनीपुर तहसील के सात लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। धरने में गणेश शंकर, अरुण, प्रदीप गौर, नंदलाल पटेल, धनंजय सिंह, निशू मिश्रा, अभिषेक भांति, आदित्य अवस्थी, अटल त्रिपाठी, श्रवण कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, आदित्य यादव, यशवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लेखपाल निलंबित
अकबरपुर एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि धरना समाप्त न करने पर लेखपाल पूजन देवी, धनंजय सिंह, अनुरुद्ध सिंह, मान सिंह व राकेश मिश्रा को निलंबित किया गया है। सिकंदरा एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि लेखपाल भूपेंद्र सिंह, बलवीर सिंह व अर्पित कटियार को निलंबित किया गया है। भोगनीपुर एसडीएम राजीव राज ने बताया कि लेखपाल प्रेमशंकर, अनुरागिनी, प्रतीक बाजपेई, श्रवण कुमार, विशाल त्रिपाठी, अभिषेक भांति व ज्ञानेश कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed