फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Stone pelted on police who arrived to demolish illegal possession, three injured including two policemen, two youths arrested

Kanpur Dehat : अवैध कब्जा गिराने पहुंची पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल, दो युवक गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Stone pelted on police who arrived to demolish illegal possession, three injured including two policemen, two youths arrested
पुखरायां में मकान गिराती जेसीबी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां (कानपुर देहात)। किदवई नगर में अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को हाईकोर्ट के आदेश पर गिरवाने पहुंची पुलिस टीम पर दो युवकों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें दो पुलिस कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इमारत को गिरा दिया। वहीं, दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती निवासी सत्यदेव की बडे़ महादेवन मंदिर के पास स्थित भूमि गाटा संख्या 660 पर अवैध कब्जा कर मकान और दुकान का निर्माण करा लिया गया था। इसका 2012 से मुकदमा चल रहा था।
विज्ञापन

लोवर और जिला जज की अदालत से मुकदमा जीतने के बाद भी उनकी जमीन से कब्जा नहीं हट रहा था। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। इस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जगह खाली करवाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अमीन मुकेश मिश्र, राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार, लेखपाल अवधेश, कोतवाल अजयपाल सिंह पुलिस बल के साथ कब्जा गिरवाने पहुंचे। इसी दौरान भवन के ऊपर खड़े कातिक और समीर गौतम ने टीम पर ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इसमें सिपाही संजय और सोनू व प्रहलादपुर गांव निवासी सुशील कुमार घायल हो गए। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने पड़ोस की मकान से छत पर पहुंचकर युवकों को पकड़ लिया।

दोनों को गिरफ्तार कर मकान व दुकानें गिरा दी गईं। कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मकान व दुकान गिराई गई है। दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed