{"_id":"649742d77e23ec0510090b69","slug":"kanpur-dehat-staff-nurse-told-the-problem-delivery-had-to-be-done-in-chc-in-the-light-of-mobile-and-lamp-kanpur-news-c-12-1-302988-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: रसूलाबाद CHC में अंधेरा! स्टॉफ नर्स ने कहा-मोबाइल और दिये की रोशनी में कराना पड़ता है प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: रसूलाबाद CHC में अंधेरा! स्टॉफ नर्स ने कहा-मोबाइल और दिये की रोशनी में कराना पड़ता है प्रसव
Sun, 25 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रसूलाबाद सीएचसी का हाल बुरा है। मैटरनिटी विंग की अक्सर बिजली गायब रहती है। इसके चलते मोबाइल व दिये की रोशनी में प्रसव कराना पड़ता है। यह बातें सीएचसी की स्टॉफ नर्स ने सोशल मीडिया पर डाले एक वीडियों में कहीं हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए जवाब तलब करने की बात कही है। वायरल वीडियो में स्टॉफ नर्स ज्योति सिंह ने बताया कि लंबे समय से लेबर रूम का एसी खराब है। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
बिजली चली जाने पर लगे इनवर्टर काम नहीं करता। इसकी बैटरी खराब हैं। इससे कई बार गर्भवती का प्रसव मोबाइल व दिये की रोशनी में करना पड़ता है। ऐसे में प्रसूता की हालत खराब हो जाए तो उसे बचा पाना मुश्किल होगा। वायरल वीडियो में मैटरनिटी विंग के अंदर कुल्हड़ के तीन दिये भी दिख रहे।
विज्ञापन