{"_id":"632e15eaaf985a25051e0ccf","slug":"kanpur-dehat-speeding-van-fell-into-the-pond-villagers-saved-three-people-akbarpur-news-knp7197603176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : तालाब में गिरी तेज रफ्तार वैन, ग्रामीणों ने तीन लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : तालाब में गिरी तेज रफ्तार वैन, ग्रामीणों ने तीन लोगों को बचाया
विज्ञापन
तालाब से निकाली जा रही वैन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर-रायपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वैन बेकाबू होकर सड़क के किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। जानकारी पर आसपास मौजूद लोगों ने वैन सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घाटमपुर के झबैय्या अकबरपुर निवासी सत्येंद्र यादव ट्रक चलाता है। गुरुवार की रात वह कानपुर में ट्रक खड़ा कर अपनी वैन से गांव के सत्यम यादव व राज यादव के साथ घर लौट रहा था।
रात करीब एक बजे सरवनखेड़ा तिराहे के पास तेज रफ्तार वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे तालाब में जा गिरी। सूचना पाकर आसपास के लोगों ने वैन सवार तीनों लोगों को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पामा चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर वैन सवार लोगों से पूछताछ की। इसके बाद तीनों को घर जाने दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से वैन को तालाब से बाहर निकलवाया गया।