फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: SP state president Naresh Uttam said in the review meeting, only an active member will be able to become an officer

kanpur dehat : समीक्षा बैठक में बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, सक्रिय सदस्य ही बन सकेगा पदाधिकारी

Thu, 11 Aug 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: SP state president Naresh Uttam said in the review meeting, only an active member will be able to become an officer
माती सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रनियां/पुखरायां। माती स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य ही पदाधिकारी बन सकेगा। सपा सदस्य की जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक मदद की जाएगी। उधर, रनियां के चिटिकपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ में 100 सदस्य बनाये जाने हैं। जो 50 सदस्य बना लेगा वह सक्रिय सदस्य के रूप में उभरेगा। जो पदाधिकारी सदस्य नहीं बनाएगा, उस पर विचार होगा। इससे पहले रसूलाबाद से सपा प्रत्याशी रहे कमलेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि बिहार में भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2024 में यूपी से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यहां पूर्व एमएलसी कल्लू यादव, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, पार्षद अर्पित यादव, ईशू यादव, प्रमोद यादव, नरेंद्र मनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनियां में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सदस्यों को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। यहां जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व विधायक रामप्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, विष्णु कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

उधर, पुखरायां स्थित सपा कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरसेन यादव ने सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें 750 प्राथमिक सदस्य बनाए गए। सभी को झंडा वितरण किया गया। यहां धर्मेंद्र त्रिवेदी, तुलाराम कोरी, मनोज यादव, सोने लाल यादव, नसरीन अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed