फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : SO beat up youth and minor brother during vehicle checking, CO Bhognipur will investigate

कानपुर देहात : वाहन चेकिंग के दौरान एसओ ने युवक और नाबालिग भाई को पीटा, सीओ भोगनीपुर करेंगी जांच

Sat, 07 May 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : SO beat up youth and minor brother during vehicle checking, CO Bhognipur will investigate
मूसानगर (कानपुर देहात)। मंडी स्थल गेट के बाहर चेकिंग के दौरान मूसानगर एसओ ने नाबालिग व उसके भाई को पीट दिया। दोनों ने विरोध किया तो उन्हें थाने ले गए और वहां भी पिटाई की। रात में नाबालिग को थाने से छोड़ दिया, वहीं भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ितों की मां ने एसओ व दो सिपाहियों के खिलाफ सीओ को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, मामले को ट्वीट करने पर पुलिस अफसर हरकत में आए।
विज्ञापन

घाटमपुर के शाखा जनवारा गांव निवासी सुनीता किसी काम से मूसानगर मंडी आई थीं। उसे लेने बाइक से बेटा पवन (15) व सचिन (19) पहुंचे थे। इस दौरान चेकिंग कर रहे एसओ मूसानगर महेंद्र पटेल ने बाइक सवार नाबालिग व उसके भाई को बुलाकर कागज मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मौके पर कागज नहीं दिखा पाए। साथ ही मां के पास कागज होने और उनके आने पर दिखाने की बात कही। इस पर एसओ नाराज हो गए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। इसके बाद दोनों को थाने ले जाकर भी पीटा।
पिटाई में पवन का होंठ फट गया। वहीं, उसके बड़े भाई सचिन को भी चोटें आई हैं। एसओ ने उनकी बाइक सीज कर रात एक बजे पवन को थाने से छोड़ दिया और सचिन का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने ट्वीट कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

वहीं, सुनीता ने एसओ व दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर सीओ भोगनीपुर को सौंपी। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। एसओ महेंद्र पटेल ने बताया कि कागज न होने पर बाइक सीज कर दी गई है। अभद्रता करने पर सचिन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। सीओ भोगनीपुर तनु उपाध्याय ने बताया कि बाइक छोड़ दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - स्वप्निल ममगाई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed