{"_id":"62ed79a7b4b8cb04af4a1d75","slug":"kanpur-dehat-sita-became-the-head-of-gujrai-village-defeating-rival-candidate-shashi-devi-by-75-votes-akbarpur-news-knp7114403149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : गुजराई गांव की प्रधान बनीं सीता, प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शशि देवी को 75 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : गुजराई गांव की प्रधान बनीं सीता, प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शशि देवी को 75 मतों से हराया
विज्ञापन
निर्वाचित प्रधान सीता को प्रमाण पत्र देते आरओ। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गुजराई ग्राम पंचायत में गुरुवार को प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ था। शुक्रवार को मतगणना के बाद यहां सीता देवी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शशि देवी को 75 मतों से पराजित किया। विजयी प्रधान को निर्वाचन अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद समर्थकों ने सीता देवी का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार की सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। इसमें सीता को 527 व शशि देवी को 452 वोट मिले। वहीं, नीलम पाल को 113 व राजवती को मात्र 12 वोट से संतोष करना पड़ा।
मतगणना में 52 वोट अवैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी रनियां डॉ. तेजेंद्र सिंह व तहसीलदार अकबरपुर रणविजय सिंह ने निर्वाचित ग्राम प्रधान सीता देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
मतगणना के दौरान डीएम नेहा जैन व एसपी सुनीति भी मतगणना केंद्र पहुंची और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अफसर व कर्मचारी मुस्तैद रहे।
प्रधान के निधन से खाली हुई थी सीट
गुजराई की ग्राम प्रधान गुड्डन देवी का बीमारी के चलते चार जनवरी को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ग्राम प्रधान का पद खाली था। उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने पर पूर्व प्रधान की जेठानी सीता समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। गुरुवार को हुए मतदान में कुल 1803 मतों में 1156 मत पड़े थे।