फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Shopkeeper accused of conspiracy for misdeeds an innocent, villagers blocked the road

कानपुर देहात : मासूम से दुष्कर्म के मामले में दुकानदार पर षड्यंत्र का आरोप, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Shopkeeper accused of conspiracy for misdeeds an innocent, villagers blocked the road
गजनेर-नबीपुर रोड पर विजय नगर गांव के पास जाम लगाए महिलाएं। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के दोनों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। वहीं दोनों आरोपियों से सांठगांठ व घटना में षड्यंत्र का आरोप लगा एक दुकानदार के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर उतर आए। इससे गजनेर नबीपुर मार्ग में करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जब आरोपी दुकानदार को हिरासत में लिया तो ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गजनेर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम छह साल की बच्ची से दो युवकों ने खेत में दुष्कर्म किया था। मामले में मासूम की मां की तहरीर पर कौसम गांव निवासी भीम सिंह उर्फ प्रवीण सिंह व राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर बच्ची का हैलट में उपचार चल रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने मोहाना गांव के एक दुकानदार पर आरोपियों को संरक्षण देने व घटना का षड्यंत्र करने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो सौ से अधिक महिलाएं व ग्रामीण गजनेर नबीपुर मार्ग पर जुट गए और जाम लगा दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गजनेर शिवप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो ग्रामीण शांत हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की मां ने उसके खिलाफ षड्यंत्र करने की तहरीर दी है।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बच्ची की हालत में सुधार है। गांव में कानून व्यवस्था कायम है। ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवार व ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है। - अरूण कुमार सिंह, सीओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed