{"_id":"6425f078fba49461200e8747","slug":"kanpur-dehat-seven-buffaloes-recovered-from-loader-two-cattle-smugglers-arrested-cattle-were-being-taken-to-slaughter-house-kanpur-news-c-12-1-154481-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: लोडर से सात भैंसे भरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार, स्लाटर हाउस ले जाए जा रहे थे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: लोडर से सात भैंसे भरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार, स्लाटर हाउस ले जाए जा रहे थे मवेशी
Fri, 31 Mar 2023 02:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:13 PM IST
सार
दरोगा अवनीश वर्मा ने बताया कि जालौन जिले के गोहद क्षेत्र के बहनपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ व नाजिम लोडर में सात भैंसे तस्करी कर वध के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के सिकंदरा इलाके में वध के लिए तस्करी कर मवेशियों को ले जा रहे लोडर को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सिकंदरा थाने के दरोगा अवनीश वर्मा ने बताया कि जालौन जिले के गोहद क्षेत्र के बहनपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ व नाजिम लोडर में सात भैंसे तस्करी कर वध के लिए ले जा रहे थे। यह भैंसे औरैया से उन्नाव के एक स्लाटर हाउस में ले जाई जा रही थींं।
विज्ञापन
सूचना पर चेकिंग लागर लोडर और आरोपियों को पकड़ा लिया गया। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद लोडर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन