{"_id":"631a4bde2965793a97096535","slug":"kanpur-dehat-security-guard-of-unnao-resident-dhaba-dies-after-being-hit-by-truck-akbarpur-news-knp7171169196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : ट्रक की चपेट में आने से उन्नाव निवासी ढाबे के सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : ट्रक की चपेट में आने से उन्नाव निवासी ढाबे के सिक्योरिटी गार्ड की मौत
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर के रायपुर स्थित एक ढाबे के पास ट्रक की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
उन्नाव जिले के शुक्लागंज निवासी रतन कुमार शर्मा (55) रायपुर स्थित रजावत ढाबे में सिक्योरिटी गार्ड थे। गुरुवार को वह ढाबे में गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान वह बैक हो रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
पुलिस ने बताया कि ढाबा मालिक अतुल घायल रतन को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। रनियां चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि ट्रक को पकड़ कर चालक को हिरासत में लिया गया है। रतन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।