{"_id":"62c0a5e3c09fd82dbc474352","slug":"kanpur-dehat-salary-of-seven-including-the-headmaster-stopped-in-the-matter-of-pruning-trees-from-children-pukhrayan-news-knp7055268147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बच्चों से पेड़ छंटवाने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत सात का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बच्चों से पेड़ छंटवाने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत सात का वेतन रोका
विज्ञापन
पुखरायां। विकास खंड मलासा के पुलंदर स्थित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बच्चों से पेड़ों को छंटवाने के मामले में बीएसए ने शनिवार को प्रधानाध्यापक समेत सात का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक, तीन शिक्षक व तीन अनुदेशक से अलग-अलग स्पष्टीकरण तलब किया है।
पुलंदर गांव स्थित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को बच्चों से पेड़ की डाल छंटवाने का मामला सामने आया था। यहां तैनात प्रधानाध्यापक रामदास पाल ने बच्चों को विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ों की छटाई में लगा दिया था।
बच्चे सीढ़ी पर चढ़ाकर पेड़ों की छटाई करते रहे। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक भी मौके पर मौजूद रहे थे। वहीं, स्कूल की रसोइये को परिसर में घास छीलने और साफ सफाई में लगाया गया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने इसकी फोटो खींचकर बीईओ को भेजी थी। बीईओ दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मामले में प्रधानाध्यापक रामदास पाल से स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन
उधर, अमर उजाला के शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार शाही ने इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों व तीन अनुदेशकों से अलग-अलग स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसके साथ ही अग्रिम आदेश तक सभी का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।