फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Sadna-Naiplapur bridge will be operational by the end of November, 50 thousand population will get facility

Kanpur Dehat : नवंबर अंत तक चालू हो जाएगा सदना-नैपलापुर पुल, 50 हजार आबादी को होगी सुविधा

Wed, 19 Oct 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Sadna-Naiplapur bridge will be operational by the end of November, 50 thousand population will get facility
सेंगुर नदी पुल का अधूरा एप्रोच मार्ग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। संदलपुर में सदना-नैपलापुर गांव को जोड़ने वाले का सेंगुर नदी के पुल का काम पूरा हो चुका है। अब दोनों ओर अप्रोच रोड बनाई जानी है। उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक यह काम पूरा होने के साथ इसे चालू भी कर दिया जाएगा। इससे 20 गांव की 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सदना और नैपलापुर गांव के बीच से निकली सेंगुर नदी के ऊपर पुल बनने का काम दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। कुछ माह पहले बजट के अभाव में काम बंद हो गया था। मांग के बाद धन मिलने पर ठेकेदार ने तेजी से काम कराया और पुल का निर्माण अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अब पुल के दोनों ओर अप्रोच मार्ग बनाने का काम चल रहा है। यह काम भी नवंबर के अंत तक पूरा होने और इसी माह में मार्ग के चालू होने की पूरी उम्मीद है। इसके बनने से 20 गांव के 50 हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक कसोलर, रायपुर, अचरौली, सधवापुर, गंगादासपुर, अचरौली, डबरापुर, सुखसायपुर, धरमपुर और नैपलापुल के लोगों को झींझक की ओर जाने के लिए हवासपुर से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में वाहन सवारों को 25 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता।
इसर्से इंधन और समय की बर्बादी होती है। पुल बन जाने से यह दूरी घट जाएगी। इसी तरह झींझक के सदना, रती का पुरवा, असवी, कुदौली, मडौली, लाड़पुर छिवना, जसापुर सहित अन्य गांव के लोगों को अगर संदलपुर ब्लॉक व तहसील आना है तो वह मंगलपुर से हवासपुर होते हुए आते हैं। यहां के लोगों को भी यह चक्कर नहीं लगना पड़ेगा।
आईआईटी से कराई गुणवत्ता की जांच
पुल बनने के बाद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानपुर नगर की आईआईटी से सेतु निर्माण निगम के अभियंता ने इसकी जांच कराई है। जांच में निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुसार पाया गया। इससे पुल संचालक को हरी झंडी भी मिल गई।

सदना और नैपलापुर गांव के बीच निकली सेंगुर नदी के ऊपर पुल का काम पूरा हो चुका है। अप्रोच रोड का काम चल रहा है। नवंबर के अंत तक काम पूरा कर पुल को जनता को समर्पित कर देंगे। - अमित गौतम, परियोजना प्रबंधक, सेतु निर्माण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed