फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat sadi

श्रीविष्णु महायज्ञ के समापन पर सात जोड़ों का हुआ विवाह

Sat, 09 Nov 2019 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat sadi
झींझक (कानपुर देहात)। सनातन धर्म प्रचार समिति ने कस्बे के पशु मेला बाजार में श्रीविष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा के समापन पर सात जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। कमेटी ने सभी को दहेज में घर की जरूरत का सामान दिया।
विज्ञापन

विवाह समारोह में प्रतापपुर के गोपाल उपाध्याय का विवाह नौबस्ता की कीर्ति के साथ, महमूदपुर के शिवम का झींझक की प्रीती के साथ हुआ।
टोडरपुर हरदोई के रामलखन का शंकर गंज झींझक की राखी केसाथ, कंदेशी भरथना के नरेंद्र दिवाकर का झींझक की जूली, भिंड मध्यप्रदेश के अभिनेश का आंबेडकर नगर झींझक की सीनू, बलेथा मड़ौली के बिंदू की शादी खम्हैला रोड झींझक की रहने वाली शोभा देवी के साथ शादी हुई। सराय दयानत सारंगपुर इटावा के शनी का विवाह नहिली रोड झींझक की ज्योति के साथ हुआ है। सभी जोड़ों ने स्टेज पर एक दूसरे को वर माला पहनाई। वहां मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल में चित्रकूट से आए जगतगुरु श्री धीरेंदाचार्य तथा विजय कौशल महाभारती, अनिल पांडेय, रजोल शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, ललित नारायण मिश्रा आदि ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं धीरेंद्रचार्य ने सभी दुल्हनों को प्रसाद स्वरूप 101 रुपये दिए। कमेटी की ओर से सभी जोड़ों को बर्तन, बिस्तर, बेड आदि घर की जरूरत का सामान दिया गया। इस दौरान आयोजक भोले शुक्ला, नीरज राजावत, दिनेश सेंगर, लाभ चंद्र गुप्त, मनोज सिंह, गोपाल शुक्ला, जय पाल भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed