{"_id":"625b253f62ba237cd0237e91","slug":"kanpur-dehat-rpf-jawans-introduced-the-innocent-missing-in-the-train-at-ambiyapur-station-to-family-members-in-rura-akbarpur-news-knp6916053114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अंबियापुर स्टेशन पर ट्रेन में छूटे मासूम को आरपीएफ जवानों ने रूरा में परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अंबियापुर स्टेशन पर ट्रेन में छूटे मासूम को आरपीएफ जवानों ने रूरा में परिजनों से मिलवाया
विज्ञापन
ट्रेन में मिले बच्चे के साथ परिजन व आरपीएफ जवान। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। फफूंद से होकर कानपुर की ओर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में शनिवार को एक बालक परिजनों से बिछड़ गया। परिजन अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए।
सूचना पर रूरा में आरपीएफ ने बालक को ट्रेन से उतार कर परिजनों को जानकारी दी। छूटे बालक को पाकर परिजन खुश नजर आए। डेरापुर के रंजीतपुर निवासी परमू पत्नी अंगूरी व आठ साल के पुत्र सचिन को लेकर फफूंद स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे।
अंबियापुर में ट्रेन पहुंची तो काफी भीड़ थी। इस दौरान दंपती ट्रेन से उतर गए, लेकिन सचिन नहीं उतर पाया और गाड़ी आगे चली गई। दंपती ने अंबियापुर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। वहां से रूरा स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन 11.53 बजे रूरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ जवानों ने बच्चे को खोज कर उसे गाड़ी से उतार लिया। परिजनों को बालक के मिलने की सूचना दी। आरपीएफ प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि परिजन दोपहर में स्टेशन आए और बच्चे को लेकर चले गए।