फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Robbed 36 thousand rupees from a farmer going to take pledged jewellery

कानपुर देहात : गिरवी रखे जेवर लेने जा रहे किसान से बदमाशों ने 36 हजार रुपये लूटे

Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Robbed 36 thousand rupees from a farmer going to take pledged jewellery
रसूलाबाद। सर्राफ की दुकान पर गिरवी रखे जेवर लेने जा रहे किसान को बाइक सवार दो बदमाशों ने पीटकर 36 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलीपुर रामहार निवासी अली शकील ने रसूलाबाद में एक सर्राफ के पास कुछ जेवर रख रुपये लिए थे। बुधवार को वह जेवर लेने के लिए 36 हजार रुपये लेकर साइकिल से रसूलाबाद आ रहा था।
विज्ञापन

लुधौरा बंबी पर पुलिया निर्माण के कारण पटरी काट दी गई थी। इस वजह से वह खेतों से होकर साइकिल लेकर पैदल ही जा रहा था। जैसे ही बंबी की पटरी पर पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और पीटकर 36 हजार रुपये छीन लिए इस दौरान वह बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने के बाद अली शकील घर पहुंचा और आपबीती बताई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अली शकील की तहरीर पर लूट का मुकदमा दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लिखा गया है। उनकी तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed