{"_id":"626c41ae2d299f3be83be1df","slug":"kanpur-dehat-roadways-bus-driver-died-in-barabanki-when-the-body-reached-baraur-the-relatives-were-weeping-pukhrayan-news-knp694054489","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : रोडवेज बस चालक की बाराबंकी में मौत, बरौर पहुंचा शव तो बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : रोडवेज बस चालक की बाराबंकी में मौत, बरौर पहुंचा शव तो बिलख पड़े परिजन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
बरौर (कानपुर देहात)। कस्बा निवासी रोडवेज कर्मी की बुधवार की रात बाराबंकी में ट्रक व बस की टक्कर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की देर रात को शव गांव लाया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। निगोही स्थिति सेंगुर नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बा निवासी ज्ञानबाबू ने बताया कि पिता अशोक कुमार (46) परिवहन विभाग में बस चालक थे। बुधवार की सुबह वह फजलगंज डिपो से बस लेकर गोरखपुर जा रहे थे। बाराबंकी के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। गुरुवार की रात वहां से शव बरौर लाया गया।
विज्ञापन
ज्ञानबाबू ने बताया कि मां वेद कुमारी की तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। अब पिता भी नहीं रहे। घर में उसके साथ भाई आशू, इंद्रजीत और बहन अनामिका व अंशिका दादी सावित्री बिलखते रहे।