फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Restless heat, mercury @ 39 degrees, likely to reach 40 in two days

Kanpur News: बेचैन कर रही गर्मी, पारा <bha>@</bha> 39 डिग्री, दो दिन में 40 तक पहुंचने की संभावना

Fri, 14 Apr 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Restless heat, mercury @ 39 degrees, likely to reach 40 in two days
कानपुर देहात। अप्रैल के पहले पखवारे में ही गर्मी बेचैन करने लगी है। पिछले सात दिन से बढ़ रहा तापमान गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को दोपहर में घरों में ही रहने को मजबूर किया।
विज्ञापन


वहीं, काम से बाहर गए लोग सिर व चेहरा ढक कर निकले। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि गुरुवार को 5.9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा चली। अगले पांच दिनों में हल्के से माध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। शुक्रवार को तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि तेज धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच घर से बाहर जाने से बचें। भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें। दोपहर के समय खाना पकाने से बचें। रसोई घर को हवादार बनाए रखने के लिए खिड़की व दरवाजे खुली रखें।

शराब, चाय, कॉफी व शीतल पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें। उच्च प्रोटिन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन बिल्कुल न खाएं। अपने बच्चों और पशुओं को खड़ी वाहनों के अंदर न छोडें।


गर्मी से बचने के लिए यह करें उपायसफर में अपने साथ पीने का पानी रखें और पर्याप्त और नियमित अंतराल पर इसे पीते रहें। पानी की कमी को दूर रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी, छाछ, आम का पन्ना आदि पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें।


हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। शिशुओं को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ एवं पानी पिलाएं। बच्चों को हमेशा ठंडे कमरे में रखें।आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि यदि बच्चों के पेशाब का रंग गहरा नजर आए तो समझ लें कि बच्चा पानी की कमी का शिकार है। तेज धूप के दौरान जानवरों को छायादार स्थान में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed