{"_id":"630fb99282dcb05cfa758423","slug":"kanpur-dehat-report-will-be-filed-against-six-policemen-including-so-in-a-20-year-old-case-on-the-order-of-the-court-akbarpur-news-knp715704675","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : 20 साल पुराने मामले में एसओ समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : 20 साल पुराने मामले में एसओ समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा में पूर्व वायु सैनिक के घर में घुसकर लूटपाट करने के बीस वर्ष पुराने मामले में कोर्ट ने तत्कालीन एसओ समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
मूल रूप से गुरदही व मौजूदा समय में राजेंद्र नगर सिकंदरा निवासी पूर्व वायु सैनिक शिव सिंह यादव ने कोर्ट में दायर वाद में कहा था कि तत्कालीन एसओ महिपाल सिंह तोमर, मुंशी श्याम नारायन तिवारी, एसआई दान सिंह समेत छह पुलिस कर्मी 25 फरवरी 2002 को उनके घर पहुंचे।
इस दौरान अलमारी का ताला तोड़कर अभिलेख, जेवर व नकदी करीब 8500 रुपये लूट ले गए। मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर 10 अप्रैल 2002 को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन एसओ हाईकोर्ट चले गए और स्थगन आदेश ले आए। इसके बाद मामला लंबित हो गया। इसी बीच हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश निरस्त कर दिया।
इस पर न्यायालय विशेष न्यायाधीश (दंड प्रक्रिया क्षेत्र) कानपुर देहात ने प्रकीर्ण वाद में शिव सिंह यादव के प्रार्थना पत्र पर एसओ सिकंदरा समेत छह पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश कोर्ट ने 26 अगस्त को किया है।