फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat railway

नासरसेड़ा क्रासिंग के पास अंडरपास निर्माण शुरू

Fri, 07 Feb 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat railway
नासरखेड़ा गांव की क्रासिंग के पास अंड़र पास के लिए खुदाई करती मशीन। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के नासरसेड़ा क्रासिंग के पास अंडरपास निर्माण शुरू हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

झींझक स्टेशन से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित नासरसेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ने अंडरपास निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की आस जागी है। इस अंडरपास से झींझक नगर के अलावा रेलवे लाइन के दोनों तरफ बसे लाल जी पुरवा, सांधूपुर, ताली, उइछा गांवों के लोगों को भी रेलवे लाइन पार करने में आसानी मिलेगी। उइछा गांव निवासी सौरभ, सांधूपुर के सोनू सिंह ने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने से राहत की उम्मीद जगी है। निर्माण होने से रेल पटरी पार करने के दौरान हादसे भी रुकेंगे। सेक्शन इंजीनियर डीसी चंपिया ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का काम जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed