फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Queue of vehicles at Bara toll plaza due to sensor error, inconvenience caused to drivers

Kanpur News: सेंसर की गड़बड़ी से बारा टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की कतार, वाहन चालकों को हुई असुविधा

Sun, 02 Apr 2023 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Queue of vehicles at Bara toll plaza due to sensor error, inconvenience caused to drivers
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर स्थित बारा टोल प्लाजा के सेंसर ठीक तरीके से काम नहीं करने से शनिवार को यहां वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इससे वाहन सवार लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार की मध्यरात्रि से यहां से गुजरने वाले वाहनों से बढ़ा शुल्क वसूला गया। टोल प्लाजा पर मौजूद कार चालक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी खामियों की वजह से सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


इससे शुल्क कटने में ज्यादा समय लगा। इससे यहां वाहनों की लंबी कतार लगी थी। इसी तरह चालक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर-इटावा लेन का सेंसर ठीक से काम न करने से 15 मिनट तक गाड़ी को खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ी। इसी तरह भारी वाहनों की लेन में भी लंबी लाइन दिखाई दी। उधर, शुक्रवार की रात 12 बजे से हाईवे से निकलने वाले वाहनों से बढ़ा टोल टैक्स वसूला गया।


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने की वजह से टोल के दोनों तरफ कार्यकर्ताओं और नेताओं के वाहन खड़े थे। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई थी। टोल पर लगे सेंसर ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। - मनोज शर्मा, डीजीएम, बारा टोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed