फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Private luxury bus overturned uncontrollably, three passengers injured

Kanpur Dehat: अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, तीन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 08 Oct 2022 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Oct 2022 10:53 AM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में सड़क हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन यात्री घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Private luxury bus overturned uncontrollably, three passengers injured
कानपुर देहात में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर के मोहम्मदपुर-औरैया रोड पर प्राइवेट लक्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल तीन यात्रियों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन से बस को सीधा करा सड़क के किनारे कराया।

विज्ञापन


इस दौरान करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही प्राइवेट बस शुक्रवार को अकबरपुर के मोहम्मदपुर-औरैया रोड पर बारिश के दौरान बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस पर सवार 35 यात्रियों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को हादसे की खबर दी। अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकला। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिवाकांत शुक्ला भी टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल पडिन दरवाजा औरैया निवासी पूनम पाल, औरैया के कांशीराम आवास की राखी गौतम समेत तीन लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, सूचना पर एसडीएम भूमिका यादव व अतिरिक्त एसडीएम नीलिमा, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ राजेंद्र गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

इमरजेंसी में तैनात डॉ. श्रीप्रकाश ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं। इधर, पुलिस ने हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बसों से आगे भेज। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश के चलते प्राइवेट लक्जरी बस पलट गई थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed