फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Private industrial park will be built in Bhoganipur, one thousand people will get employment

Kanpur Dehat: भोगनीपुर में बनेगा निजी औद्योगिक पार्क, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 26 May 2023 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2023 01:39 AM IST
सार

प्रदेश के तीन जिलों में निजी औद्योगिक पार्क बनाए जाने हैं। इसके लिए कानपुर देहात के उद्योगपति सुबोध अग्रवाल साढ़े सात करोड़ रुपये से पार्क विकसित करेंगे। इसमें से साढ़े पांच करोड़ रुपये सरकार उद्योगपति को एक फीसदी ब्याज में देगी। 

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Private industrial park will be built in Bhoganipur, one thousand people will get employment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने के लिए भोगनीपुर मेंं साढ़े सात करोड़ रुपये से निजी औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा। इसमें 29 फैक्टरियां लगाई जाएंगी। इसमें एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सीएम ने निजी पार्क स्थापित करने के लिए लखनऊ में जिले के उद्योगपति सुबोध अग्रवाल को पहली किश्त का चेक सौंपा।

विज्ञापन

भोगनपीुर के गौरपाठक गांव में साढ़े सात करोड़ रुपये से 11 एकड़ जमीन पर निजी औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा। इस पार्क को विकसित करने के लिए सरकार नवीन प्लेज पार्क योजना (प्रमोटिंग लीडरशिप एंड इंटरप्राइजेज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन) के तहत उन्हें साढ़े पांच करोड़ रुपये सालाना एक फीसदी ब्याज दर पर देगी।
विज्ञापन

इसकी पहली किश्त 2.75 करोड़ रुपये उद्योगपति सुबोध अग्रवाल को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दी। इन रुपयों से 11 एकड़ जमीन में उद्योग लगाने के लिए सड़क, पानी, नाली, खड़ंजा, बिजली की लाइन, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा 29 फैक्टरियां के प्लाॅट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उद्योग लगाने के लिए कोई भी प्लाट खरीद सकता या फिर किराये पर भी ले सकता है। हालांकि इस पार्क को बनने में कम से कम तीन साल का समय लग सकता है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं, गौरपाठक गांव का विकास होने की भी पूरी उम्मीद है।

इन्वेस्टर समिट में आए उद्योगपतियों को आसानी से मिलेगी जमीन
माती में जिला प्रशासन की ओर से कराई गई इन्वेस्टर समिट में आए उद्योगपतियों के पास जमीन नहीं होने की वजह से उद्योग लगाने में समस्या आ रही थी। ऐसे में यह पार्क विकसित होने के बाद उद्योगपति यहां आसानी से जमीन पा सकेंगे। इस क्षेत्र में संपूर्ण सुविधाएं विकसति मिलने से फैक्टरी लगाने में सहूलियत होगी।

कम समय में काम करने पर उपायुक्त उद्योग हुए सम्मानित
जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए शासन की ओर से बनाई गई प्लेज पार्क योजना के लांच होने के तीन माह के अंदर उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने एक औद्योगिक निजी पार्क बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस पर उन्हें कम समय में पार्क की रूप रेखा तैयार करने व प्रक्रिया पूरी करने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।

प्रदेश के तीन जिलों में निजी औद्योगिक पार्क बनाए जाने हैं। इसके लिए कानपुर देहात के उद्योगपति सुबोध अग्रवाल साढ़े सात करोड़ रुपये से पार्क विकसित करेंगे। इसमें से साढ़े पांच करोड़ रुपये सरकार उद्योगपति को एक फीसदी ब्याज में देगी। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ हाथों से 2.75 करोड़ रुपये की पहली किश्त दे दी गई है।  -चंद्रभान सिंह, उपायुक्त उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed