फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Principal found missing in the school adopted by the DM, asked questions after interacting with the children

Kanpur Dehat : डीएम को गोद लिए विद्यालय में नदारद मिलीं प्रधानाध्यापक, बच्चों से रूबरू होकर पूछे सवाल

Thu, 08 Sep 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Principal found missing in the school adopted by the DM, asked questions after interacting with the children
विद्यालय में बच्चों से जानकारी लेतीं डीएम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गोद लिए विद्यालय मड़वाई का बुधवार को डीएम नेहा जैन ने औचक निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक नदारद मिलीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताकर कार्रवाई के निर्देश बीएसए को दिए।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक निपुण भारत लक्ष्य की जानकारी नहीं दे सकीं। यहां शौचालय गंदा मिला। छात्र उपस्थिति भी कम मिली। डीएम ने बच्चों से सवाल कर भाषा ज्ञान परखा। अध्यापक को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नेहा जैन ने मड़वाई में सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय की हकीकत जांची। यहां प्रधानाध्यापक अर्चना नदारद थीं। जबकि सहायक अध्यापक रजनी व शिक्षा मित्र रहीश अहमद मौजूद मिले। सहायक अध्यापक रजनी ने डीएम को बताया कि प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण के लिए बीआरसी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए रिद्धी पांडेय ने कहा कि पहले स्कूल आने और फिर प्रशिक्षण में जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक को पहले आठ बजे विद्यालय आना चाहिए। इसके बाद 9:30 बजे प्रशिक्षण के लिए बीआरसी जाना है।
डीएम ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में शौचालय गंदा मिला। पंजीकृत 92 में 72 बच्चे उपस्थित मिले। डीएम ने शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया।
उन्होंने शिवा, कीर्ति, अहम आदि से हिंदी की किताब पढ़वाई। कुछ बच्चे पढ़ सके कुछ ठीक से हिंदी नहीं पढ़ पाए। डीएम ने निपुण भारत लक्ष्य के अनुसार भाषा व गणित पढ़ाने को कहा। सहायक अध्यापक रजनी निपुण भारत लक्ष्य के बारे में सही जानकारी नहीं दे सकीं।
डीएम ने नाराजगी जता कर कार्यक्रम की जानकारी रखने के निर्देश दिए। परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर बच्चे बैठे मिले। इस पर डीएम ने कार्यकर्ता अभिलाषा से नाराजगी जताई और कक्ष में बच्चों को बैठाने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़वाई देखा। यहां प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमारी, सहायक अध्यापक संजय कटियार, जिप्सा गुप्ता मौजूद मिले। पंजीकृत 114 में 74 बच्चे उपस्थित मिले। डीएम ने तहरी चख कर देखी।
शिक्षण के संबंध में डीएम के सवालों के जवाब सहायक अध्यापक नहीं दे सके। इस पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक ने डीएम को बताया कि कायाकल्प के तहत चारदीवारी बनाई जानी है।

आरोप लगाया कि लेखपाल अभिषेक गुप्ता भूमि की पैमाइश सही तरह से नहीं कर रहे हैं। इससे चारदीवारी निर्माण नहीं हो पा रहा है। डीएम ने प्रधान को निर्देशित किया कि लेखपाल से पैमाइश कराकर चारदीवारी का काम शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed