फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : President, PM, Governor and CM will stay in air-conditioned Swiss cottage, separate lodge for family

कानपुर देहात : वातानुकूलित स्विस कॉटेज में रुकेंगे राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल व सीएम, परिवार के लिए अलग लॉज

Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : President, PM, Governor and CM will stay in air-conditioned Swiss cottage, separate lodge for family
राष्ट्रपति की फैमिली के लिए बना लॉज। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। परौंख में तीन जून को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अलग-अलग चार स्विस कॉटेज बनाए जा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के परिवार के लिए अलग लॉज बनेगा। गुुरुवार को सभी कॉटेज व फैमिली लाज तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परौंख में जनसभा पंडाल के नजदीक ही राष्ट्रपति सहित अन्य माननीयों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उनके विश्राम के लिए वातानुकूलित स्विस कॉटेज बनाने काम शुरू कराया गया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए अलग अलग स्विस कॉटेज बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से परौंख पहुंचने के बाद माननीय कुछ देर स्विस कॉटेज में विश्राम करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति के परिवार के लिए अलग से लॉज बनाया जा रहा है। लॉज के लिए अलग से गलियारा होगा जो मंच पर जाने के रास्ते पर खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जन सभा स्थल के पास एक सेफ हाउस भी बनाया गया है। यहां प्रदर्शनी लगाए जाने की चर्चा है। प्रदर्शनी किस विषय से संबंधित होगी यह अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed