फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : President and Prime Minister will hold public meeting in German hangar pandal, even storm and rain will not affect

कानपुर देहात : जर्मन हैंगर पंडाल में जनसभा करेंगे राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री, आंधी व बारिश का भी नहीं होगा असर

Sun, 22 May 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : President and Prime Minister will hold public meeting in German hangar pandal, even storm and rain will not affect
परौंख में राष्ट्रपति के लिए तैयार होता जर्मन हैंगर पंडाल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पैतृक गांव परौंख आएंगे। माननीयों, परिजनों, गांव के लोगों व मित्रों से मुलाकात के साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल बनाया जा रहा है। एल्युमिनियम के इस पंडाल पर आंधी व बारिश का भी असर नहीं होता है।
विज्ञापन

परौंख में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बदलते मौसम व सुरक्षा की दृष्टि से यहां एल्युमिनियम के मजबूत पिलर के आधार पर खड़ा होने वाला जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आंधी, तूफान व बारिश में भी इस पंडाल पर कोई असर नहीं होगा और बिना व्यवधान के कार्यक्रम चलता रहेगा। यहां पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करने के साथ उनसे मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय भेजा 767 लाख रुपये का इस्टीमेट
डेरापुर। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आठ हेलीपैड, पंडाल (जर्मन हैंगर सहित), मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विभिन्न स्थानों पर बैरियर समेत अन्य कार्य के लिए करीब 767.50 लाख रुपये का प्रारंभिक इस्टीमेट तैयार किया गया है। शासन के संयुक्त सचिव महेंद्र प्रसाद भारती ने इसे अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ को भेजा है।
हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चिह्नित
डेरापुर। पीडब्लूडी के जेई भारत विजय बहादुर ने शनिवार को राजस्व निरीक्षक बसंत लाल, लेखपाल सर्वेश कुमार पाल, नितिन तिवारी, देवप्रताप सहित राजस्व टीम के साथ आठ हैलीपैड के लिए भूमि चिह्नित की। इसके बाद हैलीपैड बनाने का काम शुरू किया गया।
सुरक्षा टीमों ने ली जानकारी
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर शनिवार को लखनऊ से जैमर वाहन सहित अन्य सुरक्षा टीमें परौंख गांव पहुंची। उन्होंने सीओ विजयेंद्र द्विवेदी से पंडाल, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल आदि की जानकारी ली।

आईजी ने परौंख गांव का जायजा लिया
कानपुर देहात। आईजी कानपुर प्रशांत कुमार शनिवार को राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से सुरक्षा को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में पूछा। जहां भी खामी नजर आई, उसे दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed