फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat political

कांग्रेस ने किया बैकों को खाली: डा. दिनेश शर्मा

Thu, 26 Sep 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat political
कानपुर देहात। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने माल्या जैसे लोगों को कर्ज देकर बैंकों को खाली कर दिया। अर्थ व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने बैंकों को 176 करोड़ रुपये दिया है। यूपी की अर्थ व्यवस्था एक ट्रिलियन और आगे देश की व्यवस्था पांच ट्रिलियन होगी। इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

झींझक प्रतिनिधि के मुताबिक, कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्वर्गीय कनक रानी की पुण्य स्मृति पर प्रबुद्धजन सम्मान एवं छात्र प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि
विज्ञापन

माता-पिता व्यक्ति के पहले गुरु होते हैं। उनकी शिक्षा पर ही व्यक्ति आगे बढ़ता है, जो व्यक्ति माता-पिता की पूजा करते हैं उनकी कभी हार नहीं होती है। कहा कि मेरे पिता व पंडित दीनदयाल जी का सानिध्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई के कश्मीर की आजादी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने पूरा किया है। कश्मीर भारत का राज्य होने के बाद भी अगर वहां की लड़की भारत के किसी दूसरे राज्य के लड़के से विवाह करती थी, तो उसकी कश्मीर की नागरिकता खत्म हो जाती थी। अगर पाकिस्तान के लड़के से विवाह करती थी, तो पाकिस्तान के लड़के को भी कश्मीर की मान्यता मिल जाती थी। कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed