{"_id":"5df931b08ebc3e8820437d17","slug":"kanpur-dehat-police-akbarpur-news-knp532854251","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल थाना भवन निर्माण के लिए की गई भूमि की नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक में थाना भवन निर्माण के लिए जमीन की नापजोख करते अवर अभियंता।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
झींझक (कानपुर देहात)। शंकरगंज स्थित चिह्नित जमीन पर मॉडल थाना निर्माण के लिए पुलिस आवास निगम कानपुर के अधिकारियों ने भूमि की नापजोख की। भवन निर्माण के लिए सात करोड़ 34 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
झींझक कस्बा में अभी पुलिस चौकी है। शासन से इसी वर्ष थाना बनाए जाने की स्वीकृति मिली है। थाने का भवन नये तरीके का होगा। मंगलवार को पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता जेके श्रीवास्तव ने भवन निर्माण के लिए शंकरगंज में चिह्नित जमीन की पैमाइश कराई। नगर पालिका ने शंकरगंज मोहल्ले में थाना निर्माण के लिए दो बीघा जमीन दी है।
विज्ञापन
जेई ने बताया कि मॉडल थाना भवन निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। थाना भवन निर्माण कराए जाने वाली जगह के ऊपर से निकली विद्युत उपकेंद्र की लाइन को हटवाने के लिए विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर और चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।