{"_id":"64ea568f932cf595720f9b37","slug":"kanpur-dehat-pickup-rammed-into-truck-parked-near-mati-overbridge-driver-killed-kanpur-news-c-220-1-akb1003-2182-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: माती ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: माती ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, चालक की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थानाक्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर शनिवार की भोर खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूलरूप से मैनपुर के थाना नगलावान के क्षेत्र कुरावली निवासी विकास (26) पुत्र सूरज सिंह शनिवार की भोर पिकअप लेकर झांसी की ओर जा रहा था। कानपुर देहात में माती ओवरब्रिज के पास हाईवे के किनारे खड़े खराब ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से जा टकराया।
हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर पिकअप चालक को बाहर निकाला तो उसका सिर धड़ से अलग मिला।
विज्ञापन
एनएचएआई की क्रेन से दोनों वाहनों को अलग किया गया। इसके साथ ही पिकअप चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि परिवार को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक की तलाश की जा रही।