फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : People shivering due to rain and cold wind, silence in office and roads

कानपुर देहात : बारिश व सर्द हवा से ठिठुरे लोग, दफ्तर व सड़कों पर सन्नाटा

Fri, 07 Jan 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : People shivering due to rain and cold wind, silence in office and roads
अकबरपुर ओवरब्रिज के पास बारिश से जलभराव। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारिश से गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से लेकर शाम तक कभी धीमी तो कभी तेज बरसात हुई। वहीं सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। इस कारण सड़कों, दफ्तरों और बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

लोग घरों में ही दुबके रहे। कई स्थानों पर फाल्ट के कारण बिजली गुल रही। बरसात से सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री बढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। गुरुवार भोर आसमान में बादल छाने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। अकबरपुर, शिवली, रनियां, रूरा, सरवनखेड़ा, झींझक, रसूलाबाद, डेरापुर, मुंगीसापुर, सिकंदरा, संदलपुर समेत अन्य जगहों पर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश व सर्द हवा के चलते ठंड का असर भी बढ़ गया। वाहनों की रफ्तार जहां धीमी रही वहीों सड़कों पर कम लोग नजर आए। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी चार दिनों तक तेज हवा, गरज-चमक व ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।

साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 7.3 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed