{"_id":"62cf2394be80b0278333f59d","slug":"kanpur-dehat-pathology-examination-and-ultrasound-may-be-closed-in-the-district-hospital-due-to-the-end-of-the-affiliation-of-doctors-akbarpur-news-knp707410981","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : चिकित्सकों की संबद्धता खत्म होने से जिला अस्पताल में बंद हो सकती पैथालॉजी जांच व अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : चिकित्सकों की संबद्धता खत्म होने से जिला अस्पताल में बंद हो सकती पैथालॉजी जांच व अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में बैठे रेडियोलॉजिस्ट। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शासन की ओर से चिकित्सकों व कर्मचारियों की संबद्धता खत्म करने के आदेश के बाद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच बंद हो सकती है। इसके लिए सीएमओ ने सीएमएस को पत्र जारी किया। इसके बाद से सीएमएस की चिंता बढ़ गई है। वहीं, अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले करीब 400 मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सालों से तैनात डॉ. वीपी सिंह का तबादला शासन की ओर से बाराबंकी कर दिया गया है। उनकी जगह रूरा सीएचसी में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार को जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है। उन्हीं की देखरेख में दोपहर दो बजे तक पैथोलॉजी चल रही है।
इसी तरह अल्ट्रासांउड करने के लिए जिला अस्पताल कानपुर देहात में शासन की ओर से औरैया जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जसवंत रत्नागर को संबद्ध किया गया है। डॉ. जसवंत सप्ताह में तीन दिन कानपुर देहात में अल्ट्रासाउंड करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
एक दिन में 50 से ज्यादा लोगों के अल्ट्रासाउंड कराए जाते हैं। वहीं, डॉ. अशोक कुमार का वेतन सीएमओ और डॉ. जसवंत रत्नागर का वेतन जिला अस्पताल औरैया से निकल रहा है। शासन की ओर से शुक्रवार को चिकित्सकों व कर्मचारियों की मूल तैनाती के अलावा किसी अन्य चिकित्सालय से संबद्धता को खत्म करने का आदेश जारी किया गया है।
इसका पालन करते हुए रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट को हटाया जाना है। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है। दोनों के हट जाने से जिला अस्पताल में न तो अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे और न ही पैथोलॉजी में किसी प्रकार की कोई जांच हो पाएगी।
इसका सीधा असर जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले 400 मरीजों पर पड़ेगा। उधर, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने 28 पीएचसी और 10 सीएचसी के अधीक्षकों को मंगलवार को पत्र भेजकर चिकित्सकों व कर्मचारियों की संबद्धता खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
शासन से संबद्धता खत्म करने के आदेश जारी हुए हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए शासन को पत्र लिखकर संबद्धता खत्म नहीं करने का आग्रह किया जाएगा। - डॉ. आरपी वर्मा, सीएमएस
शासन की ओर से मूल तैनाती के अलावा किसी अस्पताल में संबद्ध चिकित्सक व कर्मचारी की संबद्धता को खत्म के आदेश आए हैं। उसका अनुपालन कराया जा रहा है। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।