{"_id":"6320e59d5f5cc57a1346d2ec","slug":"kanpur-dehat-panchayat-secretary-of-ladpur-chhiwana-suspended-for-selecting-ineligible-people-for-prime-minister-s-residence-akbarpur-news-knp717982336","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : प्रधानमंत्री आवास के लिए अपात्रों का चयन करने पर लाड़पुर छिवाना के पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : प्रधानमंत्री आवास के लिए अपात्रों का चयन करने पर लाड़पुर छिवाना के पंचायत सचिव निलंबित
विज्ञापन
संदलपुर। लाड़पुर छिवना गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिए अपात्रों का चयन किए जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को डीडीओ ने निलंबन आदेश जारी कर दिया।
संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लाडपुर छिवना में तैनात सचिव दिलीप कुमार ने वर्ष 2020-2021 में कई आपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए थे। इसकी शिकायत गांव के मुकेश सिंह समेत कई ग्रामीणों ने डीएम नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय से की थी।
सीडीओ ने जांच के लिए मनरेगा उपायुक्त हरिश्चंद्र के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। सूत्रों के मुताबिक जांच में अपात्रों का चयन करने की पुष्टि हुई थी। टीम ने रिपोर्ट डीएम, सीडीओ व डीडीओ को सौंपी थी।
विज्ञापन
इसी रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ ने सचिव दिलीप कुमार को निलंबित कर दिया। जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि सचिव के निलंबन कर आदेश बीडीओ संदलपुर को भेजा गया है।