फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Ortho OT closed for one month in Joint District Hospital, patients being referred to Kanpur Nagar

Kanpur Dehat : संयुक्त जिला अस्पताल में एक माह से बंद ऑर्थो ओटी, कानपुर नगर रेफर किए जा रहे मरीज

Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Ortho OT closed for one month in Joint District Hospital, patients being referred to Kanpur Nagar
जिला अस्पताल की बंद ऑर्थो ओटी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। संयुक्त जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों की सहूलियत के लिए चाह माह पहले चालू की गई ऑर्थो ओटी एक माह से बंद पड़ी है। इस वजह से हर दिन मरीजों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानी हो रही।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में सात वर्ष पहले ऑर्थो की ओटी बनाई गई थी। ओटी के अंदर पानी टपकने से तब से ऑपरेशन संभव नहीं हो पा रहे थे। जून में तत्कालीन सीएमएस डॉ. वंदना सिंह से इसे शुरू कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद से कूल्हा, कंधा समेत हड्डी बढ़ने जैसे छोटे ऑपरेशन हो जाते थे। इससे लोगों को काफी लाभ भी हुआ। अब व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। पिछले एक माह से ऑर्थो ओटी बंद है। यहां लाइट और ट्रॉली सहित कई उपकरण खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर 60 किमी दूर कानपुर नगर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ
संयुक्त जिला अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके बाजपेयी, डॉ. आरके गौतम और डॉ. ओमदव की तैनाती है। इन तीनों में डॉ. आरके गौतम को छोड़ कोई भी नियमित ओपीडी नहीं करता है। सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता का तर्क है कि डॉ. एनके बाजपेयी को प्रशासनिक कामों में लगा देने की वजह से वह ओपीडी नहीं कर पाते, जबकि ओमदेव दिव्यांगता के चलते नियमित आते नहीं। एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल ऋषि ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

जिला अस्पताल की ऑर्थो ओटी में कुछ संसाधनों का अभाव है। इस वजह से यह चालू नहीं हो पा रही है। संसाधनों की मांग करते हुए पत्र शासन को भेजा गया है। सभी व्यवस्थाएं होते ही इसे चालू कराया जाएगा। - डॉ. आरपी गुप्ता, सीएमएस, संयुक्त जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed