फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Operator dies after falling in mixer of factory, relatives and villagers create ruckus

Kanpur Dehat: फैक्टरी के मिक्सर में गिरकर ऑपरेटर की मौत, परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा, निदेशक ने कही ये बात

Wed, 21 Jun 2023 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2023 02:16 AM IST
सार

फैक्टरी के निदेशक नीतेश गर्ग ने आर्थिक मदद का लिखित भरोसा दिया। मृतक के भाई गौतम कुमार ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन ने 14 लाख रुपये की मदद का लिखित आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी अकबरपुर सतीश कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Operator dies after falling in mixer of factory, relatives and villagers create ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर थाना क्षेत्र के गौरियापुर में दुग्ध उत्पाद फैक्टरी में काम करते समय मिक्सर में गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। वह सात दिन पहले ही फैक्टरी में काम करने आया था। अनहोनी पर परिजन बिलख पड़े। सुरक्षा नियमों में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

करीब चार घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर फैक्टरी प्रबंधन ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रूरा थाना क्षेत्र के शाही गांव निवासी कौशलेंद्र कुशवाहा (46) गौरियापुर में दुग्ध उत्पाद बनाने वाली (मिल्क पाउडर) फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात मशीन में काम करते समय वह मिक्सर प्लांट में गिर गए। मशीन में फंसकर उसकी मौत हो गई। साथ काम करने वाले चचेरे भाई कप्तान ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पत्नी शशिदेवी, भाई गौतम परिजनों व ग्रामीणों संग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव फैक्टरी परिसर में रखकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि सुरक्षा का सही इंतजाम नहीं किया गया था। इसकी चूक से हादसा हुआ। घटना को देरी तक फैक्ट्ररी प्रबंधन ने छिपाए रखा। जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग की। दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ हंगामा शाम चार बजे थमा।

फैक्टरी के निदेशक नीतेश गर्ग ने आर्थिक मदद का लिखित भरोसा दिया। मृतक के भाई गौतम कुमार ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन ने 14 लाख रुपये की मदद का लिखित आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी अकबरपुर सतीश कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed