फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : One more cattle died in Gaushala built near Vilasaraya village, condition of six worsened

Kanpur News: विलसराया गांव के पास बनी गोशाला में एक और मवेशी की मौत, छह की हालत खराब

Sun, 02 Jul 2023 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : One more cattle died in Gaushala built near Vilasaraya village, condition of six worsened
रनियां। सरवनखेड़ा ब्लॉक के विलसराया गांव के पास बनी अस्थाई गोशाला में शनिवार को एक और मवेशी की मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी ने मवेशी का पोस्टमार्टम कर शव को दफन करा दिया।
विज्ञापन


इधर, मरणासन्न हालत में पड़े छह मवेशियों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ है। दो दिन में इस गोशाला में दो मवेशी मर चुके हैं। जानकारी पर तहसीलदार ने गोशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



विलसराया गांव के पास वर्ष 2018 में 12 लाख रुपये की लागत से सौ मवेशियों की क्षमता वाली अस्थाई गोशाला बनाई गई थी। वर्तमान में यहां 150 मवेशी है। यहां पर मवेशियों को हरा चारा नही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखा भूसा खाकर मवेशी कमजोर और बीमार हो गए है। शुक्रवार को यहां एक मवेशी की मौत हो गई थी। इसके बाद शनिवार को भी एक मवेशी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गोशाला पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. तेजेंद्र सिंह व सचिव शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मवेशी का पोस्टमार्टम कराकर शव दफना दिया गया।

इधर, कई दिनों से मवेशियों को हरा चारा, चूनी चोकर न मिलने से वह कमजोर व बीमार हो रहे है। शनिवार को गोशाला पहुंचे नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश ने व्यवस्थाएं देखीं। सचिव से कहा कि बीमार मवेशियों का जल्द से जल्द से इलाज कराएं।

हरे चारे, चूनी चोकर आदि की व्यवस्था कराएं। सचिव शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन में मवेशियों के लिए हरे चारे को व्यवस्था कर दी जाएगी। बीमार मवेशियों को इलाज किया गया है।

उधर, ग्रामीणों के अनुसार गोशाला की देखरेख करने वाले केयर टेकर की झोपड़ी के पास शराब की बोतलें भी प़ड़ी मिली हैं। इससे प्रतीत होता है कि रात में गोशाला में शराब पी जाती है।



रायपुर गोशाला में भी दुरुस्त नहीं व्यवस्थाएं
कस्बे की रायपुर गोशाला में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से मवेशी कमजोर हो रहे हैं। केयर टेकर पप्पू खां ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 98 मवेशी है। इनमें तीन मवेशी गंभीर रूप से बीमार है। यहां भी चूनी, चोकर आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। फत्तेपुर रोशनाईं स्थित काजी हाउस में 38 मवेशी है। सूखे भूसे के अलावा यहां भी मवेशियों को हरा चारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed