फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : One cattle dies, four sick in Turkimau Gaushala due to lack of proper care

Kanpur Dehat : उचित देखरेख न होने से तुर्कीमऊ गोशाला में एक मवेशी की मौत, चार बीमार

Fri, 26 Aug 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : One cattle dies, four sick in Turkimau Gaushala due to lack of proper care
तुर्कीमऊ गौशाला में खाली पडी नांद। संवाद - फोटो : AKBARPUR
पुखरायां। उचित देखरेख न होने व समय से चारा नहीं मिलने से गोशालाओं में मवेशी कमजोर व बीमार हो रहे हैं। इससे मलासा के तुर्कीमऊ गांव स्थित गोशाला में गुरुवार को एक गाय की मौत हो गई। यहां चार और मवेशी बीमार हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी ने मवेशियों का उपचार किया। गोशाला में मौके पर भूसा नहीं मिला। वहीं प्रधान जगह की कमी से दूसरी जगह भूसा रखवाने की बात कहते हैं। यहां मवेशियों को हरा चारा भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

तुर्कीमऊ गांव निवासी लोगों ने गुरुवार को गोशाला में कुछ मवेशियों को तड़पते देखा। इस पर जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख आदित्य शुक्ल को दी। इसके बाद आदित्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सचान टीम के साथ गोशाला पहुंचे और एक मवेशी को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को वहीं दफना दिया गया। वहीं, मौके पर चार मवेशी बीमार मिले।
इनके शरीर पर गहरे जख्म भी थे। चिकित्सक ने सभी का उपचार किया। विहिप के गोरक्षा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मवेशियों को ठीक से चारा नहीं मिल रहा है। इससे वह कमजोर हो रहे हैं। गुरुवार को भी 12 बजे तक मवेशियों को चारा नहीं दिया गया था।
इस पर जिला पशु चिकित्साधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को जानकारी दी गई। सूचना पर बीडीओ शिवगोविंद पटेल और एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार गोशाला पहुंचे। प्रधान मोहम्मद जसीम ने बताया कि गोशाला छोटी होने से भूसा दूसरी जगह रखवाया जाता है।

एक बीघा खेत में बोई गई चरी अब खत्म हो गई है। दूसरी कटिंग अभी आई नहीं है। बीडीओ ने बताया कि 18 बीघा भूमि के लिए एसडीएम को पत्र लिखकर नाप कराई जाएगी।
यहां चरी की बुआई कराने के बाद आने वाले समय में हरा चारा मुहैया कराया जाएगा। व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान लेखपाल विशाल त्रिपाठी, तकनीकी सहायक रणधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed