फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Now roadways bus will be available from Pukhrayan bus stand to Delhi

Kanpur Dehat : अब पुखरायां बस अड्डे से दिल्ली जाने के लिए मिलेगी रोडवेज बस

Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Now roadways bus will be available from Pukhrayan bus stand to Delhi
पुखरायां बस अड्डे पर खड़ी दिल्ली जाने वाली बस। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कस्बा स्थित बस अड्डे से दिल्ली के लिए शुक्रवार से बस सेवा प्रारंभ हो गई। कानपुर देहात माती डिपो की बस साढ़े तीन बजे पुखरायां से दिल्ली के रवाना हुई। कैबिनेट मंत्री के प्रयास से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

लगभग 15 साल पूर्व पुखरायां बस अड्डा से दिल्ली जाने के लिए बस सेवा मुहैया होती थी। इसके बाद से पुखरायां कस्बे में बसों का संचालन ही बंद हो गया। बसें सीधे बाईपास से ही निकलने लगीं। इससे भोगनीपुर में अलग-अलग कंपनी की प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

इनके संचालक सवारियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होने लगी। लोगों की काफी मांग के बाद एक माह पूर्व बसों का कस्बे के अंदर से संचालन शुरू हुआ। वहीं, शुक्रवार से बस अड्डे से दिल्ली के लिए सेवा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक बालेंद्र सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को दिन में दो बजे माती बस स्टेशन से चलकर बस पुखरायां पहुंची। जो बस अड्डा से साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। परिचालक आशीष बाजपेई ने बताया कि पुखरायां से दिल्ली का किराया 627 रुपये है।

पूर्व सभासद दिलीप सचान, लालजी सचान, रिषभ तिवारी, श्रीबाबू सचान, व्यापारी संदीप गौड़, उपेंद्र मिश्र, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार ने बताया कि दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने से काफी राहत मिलेगी।
रोडवेज के सहायक यातायात निरीक्षक पंकज शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री की पहल पर पुखरायां से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed