{"_id":"61eb0d4789a77455a32d4e0c","slug":"kanpur-dehat-notice-to-17-beneficiaries-who-did-not-build-toilets-akbarpur-news-knp6766098139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : शौचालय नहीं बनवाने वाले 17 लाभार्थियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : शौचालय नहीं बनवाने वाले 17 लाभार्थियों को नोटिस
विज्ञापन
झींझक। ब्लॉक के शाहपुर ग्राम पंचायत में प्रथम किस्त मिलने के बाद भी 17 लाभार्थियों ने शौचालय निर्माण नहीं कराया है। सत्यापन में यह खुलासा होने पर एडीओ पंचायत ने सभी लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही तत्काल शौचालय निर्माण कराने को कहा है।
शाहपुर ग्राम पंचायत के 20 लाभार्थियों को अक्तूबर 2021 में शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त के तौर पर 6-6 हजार रुपये दिए गए थे। इसमें लाभार्थियों को दो गड्ढे व सीट रखवाने का काम पूरा कराना था।
सत्यापन हुआ तो केवल तीन लाभार्थियों के शौचालय का काम पूरा मिला। 17 लाभार्थियों ने शौचालय का निर्माण शुरू तक नहीं कराया। इसको लेकर अब एडीओ पंचायत कार्यालय से इन लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी एडीओ पंचायत झींझक राहुल भारती ने बताया कि किस्त का भुगतान होने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराना अनियमितता में आता है। लाभार्थियों को नोटिस दिया गया है। इसके बाद शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।