{"_id":"5e78f0048ebc3e76ad6484cb","slug":"kanpur-dehat-news-corona-akbarpur-news-knp5520672197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की आशंका में पीजीआई भेजा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की आशंका में पीजीआई भेजा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। बस से श्रावस्ती जा रहे एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। उसे भाई के साथ पुखरायां बाईपास सिखमापुर मोड़ पर उतार कर बस चली गई। बीमार को एक युवक के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही जिले की स्वास्थ्य टीम पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल लाई। तीनों की जांच की गई। एक व्यक्ति को संक्रमित होने की संभावना पर लखनऊ पीजीआई भेजा गया है। बाद में नर्सिंग होम को खाली कराने के बाद सैनिटाइज कराया गया।
तुर्की से आए श्रावस्ती निवासी एक व्यक्ति अपने भाई के साथ महाराष्ट्र के पूना पहुंचा था। वहां से बस में सवार होकर दोनों श्रावस्ती जा रहे थे। सोमवार की भोर पहर साढ़े चार बजे बस भोगनीपुर से निकली। उसमें एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। वह बस में दम घुटने की बात कहने लगा। इस पर पुखरायां बाईपास सिखमापुर मोड़ के पास दोनों भाइयों को उतार कर बस चली गई। वहां से निकले एक युवक से दोनों भाइयों ने हालत खराब होने की बात कहकर अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। युवक ने दोनों को इलाज के लिए एक एंबुलेंस से पास के ही नर्सिंग होम में पहुंचा दिया। नर्सिंग होम से जिले की स्वास्थ्य टीम को सूचना दी गई। टीम ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच में एक व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि संदिग्ध संक्रमित व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।