फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

लूट की बात नकार कर पुलिस ने दर्ज की मारपीट की रिपोर्ट

Tue, 05 Jan 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
रसूलाबाद। थाना से तीन सौ मीटर दूर एक घर में दंपति व उसके बेटे को पीटकर मरणासन्न करने के बाद लूटपाट करने वाले बदमाशों पर मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

थाना के पास ही चीतीपुर मोहल्ले में शनिवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने उस्मान के घर में हमला बोल दिया था। उस्मान के अलावा उनकी पत्नी रीना व बेटे शोएब को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बदमाश एक साइकिल, सोने के बाला, खाने का सामान लूटकर फरार हो गए थे। घायल शोएब ने मोहल्ले के ही रहने वाले एक बदमाश मुश्किलकुशा को पहचान लिया था। यूपी 112 को सूचना दी गई थी। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हैलट रेफर कर दिया गया था। सोमवार को दरोगा जय सिंह हैलट पहुंचे वहां घायल रीना से तहरीर ली। इसके बाद शाम को एक नामजद तीन अज्ञात पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने नामजद आरोपी मुश्किलकुशा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट में लूट दर्ज नहीं की है। वहीं पीड़ित परिवार के आरिफ मंसूरी ने पुलिस से लूटपाट होने की भी बात कही। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की पहचान करने व गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed