{"_id":"5ff36eb68ebc3e41a0707130","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp6040164150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद दौड़े अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। मक्का खरीद का भुगतान न होने से नाराज किसान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। इससे हड़कंप मच गया। जांच करने पहुंची एसडीएम ने किसान को संतुष्ट किया। केंद्र पर डंप धान को लेकर ठेकेदार व मिल मालिकों को फटकार लगाई।
रसूलाबाद के बिरिया गढेवा गांव के जयगोविंद सिंह चंदेल, जलालपुर के राजेंद्र सिंह, बिचौलिया के विनय, यादव नगर के जयराम ने सीएम हेल्पलाइन पर मक्का के भुगतान न होने की शिकायत की। इससे तहसील में हड़कंप मच गया। एसडीएम अंजू वर्मा जांच के लिए राजकीय क्रय केंद्र पर पहुंची। वहां वरिष्ठ विपणन निरीक्षण आकाश वर्मा ने एसडीएम को बताया कि मक्का खरीद का भुगतान चेक के माध्यम से होता है। चेकबुक दिसंबर के पहले सप्ताह में खत्म हो गई थी। जिस वजह से भुगतान नहीं हो सका। हालांकि, बाद में एसडीएम ने किसानों को आश्वासन देकर संतुष्ट कर दिया। बाद में उन्होंने पास के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां खुले में धान रखी देख नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार व मिल मालिकों को फटकार लगाते हुए जल्द केंद्र खाली करने के निर्देश दिए। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि लंबित भुगतान के लिए बैंक अफसरों को पत्र जारी किया गया है। जल्द भुगतान किया जाएगा।