फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

डेंगू से पूर्व प्रधान के इकलौते बेटे की मौत

Tue, 22 Dec 2020 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
राजपुर। क्षेत्र के अफसरिया गांव डेंगू की चपेट में आकर पूर्व प्रधान के पंद्रह वर्षीय इकलौते पुत्र की मौत हो गई। चार दिन पहले बुखार आने पर किशोर को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच पुत्रियों में इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को अफसरिया गांव के पूर्व प्रधान इरफान कुरैशी उर्फ पच्ची के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरमान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पूर्व प्रधान ने बताया कि उसके पुत्र अरमान को गुरुवार को तेज बुखार व सिर दर्द की समस्या हुई थी। शुक्रवार को परिजनों ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को चिकित्सकों ने किशोर में डेंगू की पुष्टि की थी। परिजनों के अनुसार बीपी व प्लेटनेट बेहद कम होने से किशोर की मौत हो गई। इधर इकलौते पुत्र की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। अरमान पांच बहनों रोशनी, यास्मीन, साकिया, नाजनी व सोनी में सबसे छोटा था। मौत पर पिता, मां बिस्मिल्लाह बेगम व बहनें रोते-बिलखते रहे। राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि किशोर की डेंगू से मौत होने की जानकारी मिली है। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed