फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

शस्त्र नवीनीकरण में आपराधिक इतिहास न होने का देना होगा शपथ पत्र

Tue, 01 Dec 2020 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
झींझक। शस्त्रधारकों को अपने विरुद्ध किसी थाने में आपराधिक इतिहास न होने का अब शस्त्र नवीनीकरण के लिए शपथ पत्र देना होगा। ऐसे शस्त्र धारक जिनके विरुद्ध मुकदमे हैं। उनके शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलपुर समेत जिले के सभी थानों में पत्र भेज कर निर्देशित किया है कि इस समय शस्त्र नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। शस्त्र नवीनीकरण की रिपोर्ट के समय शस्त्र धारकों से एक शपथ पत्र लिया जाए। इसमें शस्त्र धारक की ओर से लिखा हो कि उसके विरुद्ध किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और न ही कोई प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। बिना शपथ पत्र के शस्त्र नवीनीकरण की संस्तुति नहीं की जाएगी। इस कार्य में शिथिलता नहीं बरती जाएगी। मंगलपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी शस्त्र नवीनीकरण में शस्त्र धारक का शपथ पत्र लिया जा रहा है, जिन शस्त्र धारकों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं। उनकी सूची तैयार कराकर शस्त्र निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed