{"_id":"5ede6a688ebc3e90525e1b62","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5644444184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद कराने गए ईओ व पुलिस से नोकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवली में सब्जी दुकानदारों को चेतावनी देते एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
कानपुर देहात। मास्क न लगाने पर 131 लोगों पर सौ-सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने कहा है कि मास्क न लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी जुर्माना लगेगा। रोस्टर तोड़कर दुकान खोलने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूलकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
माती स्थित पुलिस आफिस में बिना मास्क लगाए नजर आए तो सौ रुपये का जुर्माना लगेगा। एसपी ने मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी है। पुलिस कर्मी हो या फिर आम लोग कार्रवाई सभी पर होगी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को बिना मास्क लगाकर आए छह लोगों से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। डेरापुर थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा व ईओ सुरेश कुमार ने मास्क न लगाए 20 लोगों से जुर्माना वसूला। पुखरायां में सोमवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी के चलते पुलिस ने गश्त सख्त कर दी। चौकी प्रभारी अतुल गौतम ने बताया कि बिना मास्क लगाए 10 लोगों के चालान काटे गए। छह वाहनों के चालान और दो बाइकों को सीज किया गया। शिवली में एसडीएम राम शिरोमणि, अधिशासी अधिकारी एमलाल गौतम व कस्बा इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने सोमवार की दोपहर अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पट्टी बंदी के दिन दुकान खोले पांच दुकानदारों से ग्यारह सौ रुपये का जुर्माना वसूला। रसूलाबाद में एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण सिंह भ्रमण पर निकले। इस दौरान बिना मास्क के दुकान पर बैठे दस व्यापारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूल कर सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाजार में घूम रहे 95 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूल कर हिदायत के साथ छोड़ दिया गया। रूरा में सोमवार को साप्ताहिक बाजार के दिन नगर पंचायत ईओ व थानाध्यक्ष ने रोस्टर तोड़कर खुली दुकानों को बंद कराया। एक सर्राफा दुकानदार की ईओ व पुलिस से नोकझोंक हो गई। रोस्टर से इतर दुकानें खोलने व मास्क नहीं लगाने पर 18 दुकानदारों से 5900 रुपये जुर्माना वसूला। ईओ पवन किशोर व एसओ विद्यासागर सिंह ने पुलिस बल के साथ दुकानों की जांच की। दूसरी तरफ की खुली दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।