{"_id":"5e78eea28ebc3e78bb34d830","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5520666166","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पट्टी में मौत के गड्ढे तैयार कर रहे खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पट्टी में मौत के गड्ढे तैयार कर रहे खनन माफिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के ट्योंगा व जलालपुर गांव में खनन माफिया जमकर बलुई मिट्टी का खनन कर रहे हैं। बारिश में चरवाह, किसान व उनके बच्चों को इन गड्ढों में गिरने का डर रहेगा। अफसरों की अनदेखी से यमुना पट्टी में माफिया की जेसीबी चल रहीं हैं।
जिले में अवैध मिट्टी खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कोई असर नहीं दिख रहा है। जिले में संचालित ईंट भट्ठों को बलुई मिट्टी की जरूरत है। भोगनीपुर क्षेत्र में ट्योंगा व जलालपुर गांव में यमुना किनारे माफिया जेसीबी से अवैध खनन करके बलुई मिट्टी डंपरों से भट्ठों में भेज रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों डंपर बलुई मिट्टी यमुना पट्टी से खोदी जा रही है। कुछ लोग रात में खनन करते हैं। कुछ दिन भी खनन करा रहे हैं। करीब दस फीट गहराई तक खनन करके मिट्टी ले जा रहे हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाएगा। इससे हादसे का खतरा रहेगा। खनन निरीक्षक केबी सिंह ने कहा कि भोगनीपुर क्षेत्र में बलुई मिट्टी खनन किए जाने की जानकारी नहीं है। खनन करने वालों के बारे में जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राजीव राज ने कहा कि ट्योंगा व जलालपुर में खनन किए जाने की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती है। खनन इंस्पेक्टर को सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी।